फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सात घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित, नागरिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बा स्थित 132 केवीए बिजली घर में तकनीकी खराबी के कारण कस्बे से लेकर गांव तक बृहस्पतिवार को सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बाद में मेरठ से इंजीनियर को बुलाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई।
कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित बिजली घर के फीडर मशीन मोहल्ला होली वाला, मारकपुरिया व महमूदपुर सिखेड़ा गांव की विद्युत आपूर्ति सुबह 8:00 बजे ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र छात्राओं को गर्म पानी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा पशुओं के लिए मशीन से चारा नहीं कटने से शाम को दुधारू पशुओं का दूध भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बंद होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि कस्बे के फीडर से होली वाला, मारकपुरिया व महमूदपुर सिखेड़ा गांव के फीडर में तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गए हैं। बाद में मेरठ से इंजीनियर को बुलाकर अपराह्न 3:00 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अंकित यादव का कहना है कि तकनीकी खराबी की वजह से बिजली घर के तीन फीडर बंद हो गए थे। मेरठ से इंजीनियर बुलाकर फीडर को दुरुस्त करा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें