फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलभराव से जूझा सरधना, बारिश ने उजागर की खामियां

विज्ञापन
सरधना। गुजरान गेट पर शहीद द्वार के पास दिनभर रहा जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश के बाद भी नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रही। सड़कों पर जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद नगर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
मोहल्ला अशोक की लाट, गुजरान गेट, रामलीला ग्राउंड, लश्करगंज, कालंद चुंगी और तहसील रोड समेत कई क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब रहीं। कई स्थानों पर सड़कें तालाब का रूप लेती नजर आईं। ऐसे में राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। कई मार्गों पर पानी भरने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राशिद, इमरान, प्रदीप राज, मनोज सिंह, जॉनी कुमार आदि का कहना है कि बरसात के दौरान हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की बारिश भी नगर की सड़कों को जलमग्न कर देती है। उन्होंने नगर पालिका से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

सरधना। गुजरान गेट पर शहीद द्वार के पास दिनभर रहा जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें