फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना बार एसोसिएशन का चुनाव : एल्डर कमेटी का निर्णय आने तक मतगणना कराने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना बार एसोसिएशन का चुनाव : एल्डर कमेटी का निर्णय आने तक मतगणना कराने से इनकार
विज्ञापन

सरधना। सरधना बार एसोसिसशन के चुनाव हुए करीब दो माह बीत गए है, लेकिन परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। कुछ अधिवक्ताओं की शिकायत पर बार काउंसिल चुनाव में गड़बड़ी की जांच कर रही है। एक महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसी बीच बार अध्यक्ष ने 24 फरवरी को दोबारा मतगणना के लिए पुलिस फोर्स मांगा। इस पर एल्डर कमेटी ने जांच पूरी होने तक मतगणना नहीं कराने की मांग दोहराई।
बार एसोसिसशन का चुनाव 29 दिसंबर 2020 को हुआ था। इसमें कुछ अधिवक्ताओं ने सरधना बार और मेरठ बार दोनो जगहों पर वोट डाला था। इसको लेकर विवाद हो गया था और अब तक परिणाम अटका है। सरधना बार के पूर्व सचिव विक्रम त्यागी ने बार काउंसिल को पत्र लिखा। इस पर बार काउंसिल यूपी ने जांच बैठा दी। 12 फरवरी को तीन सदस्सीय कमेटी गठित की गई। कमेटी बार काउंसिल को एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बुलाई गई आम सभा में तय हुआ कि बुधवार को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। कुछ अधिवक्ता इसके विरोध में नजर आए। बार अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली ने थाना प्रभारी से मतगणना के लिए फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की। उधर एल्डर कमेटी को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बार अध्यक्ष को एक पत्र भेज दिया। इसमें लिखा है कि बार काउंसिल का निर्णय आने तक मतगणना न की जाए। इस संबंध में बार अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली का कहना है कि बुधवार को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। कोई हंगामा न हो उसके लिए फोर्स मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें