फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेला: किसानों ने किया जोरदार बीज खरीदारी, कृषि विश्वविद्यालय ने 20 लाख का किया कारोबार

Thu, 16 Oct 2025 09:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के किसान मेले का समापन। मेले में किसानों ने 40 लाख के बीज खरीदे, जिसमें 20 लाख का कारोबार विश्वविद्यालय ने किया।

विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हुआ। किसानों ने मेले में जमकर बीज की खरीदारी की। कुलपति डॉ. केके सिंह की अध्यक्षता में समारोह संपन्न हुआ।

निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने बताया कि इस बार मेले की मुख्य थीम पौष्टिक अनाज और समृद्ध किसान रही। मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता, पद्मश्री सेठपाल सिंह और पद्मश्री भारत भूषण त्यागी रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चंद्रशेखर बोले-जिपं चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी आसपा, बदर अली समेत 500 से ज्यादा लोग पार्टी में शामिल

इस मेले में 170 से अधिक स्टॉल लगे, और लगभग 26 से 28 हजार किसानों व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। किसानों ने लगभग 40 लाख के बीज खरीदे, जिसमें अकेले कृषि विश्वविद्यालय ने 20 लाख का कारोबार किया।

कुलपति डॉ. केके सिंह ने कहा कि स्टॉलों के माध्यम से किसानों को नवीन तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ। उन्होंने कृषि के आधुनिकीकरण और अधिक उत्पादन पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: चंद्रशेखर बोले-जिपं चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी आसपा, बदर अली समेत 500 से ज्यादा लोग पार्टी में शामिल

विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता ने बदलती जलवायु के चलते कृषि उत्पादन में कमी पर चिंता जताई और वैज्ञानिक तकनीकों के महत्व को बताया। सेठपाल सिंह ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत भूषण त्यागी ने किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने की आवश्यकता बताई, जिससे उनकी आय बढ़ सके।

ओवर ऑल सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मैसर्स शिवांगी इंटरनेशनल, मैनकाइंड एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड और क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन को दिया गया। बैंक समूह में प्रथम पुरस्कार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को मिला। विश्वविद्यालय के तकनीकी महाविद्यालय को भी प्रथम पुरस्कार मिला। कृषि विज्ञान केंद्रों में हापुड़ और अमरोहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और संभल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें