फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण  

Wed, 11 Jul 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा से पूर्व शहर के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कदम उठाया है। पहले दिन हापुड़ अड्डा चौराहा से इस्लामाबाद पुलिस चौकी तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। कुछ व्यापारियों ने हलका विरोध भी किया। टीम ने सड़क किनारे डाली  गई डस्ट भी जब्त कर ली।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार, टीएस बी. लाल, लेखपाल कुंवरपाल और नगर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम जेसीबी लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे हापुड़ अड्डा चौराहा पहुंचे। टीम ने सड़क के दोनों तरफ ठेले, रिक्शा वालों को हटाया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। जिन दुकानदारों ने सामान सड़क किनारे पर रखा हुआ था उसे भी हटवाया गया। संपत्ति अधिकारी ने कहा कि कांवड़ से पहले शहर के सभी मार्ग अतिक्रमण मुक्त कर दिए जाएंगे। बुधवार को इस्लामाबाद पुलिस चौकी से कमेला पुल होते हुए एल ब्लाक शास्त्रीनगर पुलिस चौकी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें