फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा और दो सालों की मौत

Thu, 04 Aug 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
दुर्घटना में मृतक के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दुल्हैड़ा गांव से अपनी बहन के यहां सिंधारा देने गए दो चचेरे भाइयों और उनके जीजा की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हरियाणा के सोनीपत में कार के पेड़ से टकराने पर हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजन बुधवार को शव लेकर गांव पहुंचे। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

 दुल्हैड़ा निवासी पंकज (28) की बहन मीना की शादी सोनीपत जिले के जखौली निवासी सचिन से हुई थी। पंकज चचेरे भाई जगेंद्र राणा (32) के साथ गाड़ी से मंगलवार शाम को सिंधारा देने गया था। रात में सिंधारा देने के बाद वह बहनोई सचिन की गाड़ी से लौट रहे थे। देर रात रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। आनन फानन में ग्रामीण सोनीपत पहुंचे। पोस्टमार्टम कराने के बाद ग्रामीण दोनों के शव को गांव में ले आए। देर शाम दोनों का गांव के ही शमशान में अंतिम संस्कार किया गया।

जीजा के साथ गए थे दोनों
मोदीपुरम। ग्रामीणों के अनुसार पंकज का जीजा सचिन मंगलवार को अपनी ससुराल दुल्हैड़ा आया था। शाम के समय पंकज और जगेंद्र राणा सचिन के साथ मीना का सिंधारा देने सोनीपत के जखौली गांव चले गए। वहां से रात को तीनों जीजा और साले किसी काम से दूसरे गांव के लिए निकल गए। उन्होंने दो घंटे में आने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


रातभर सड़क किनारे पड़े रहे तीनों
मोदीपुरम। ग्रामीणों के अनुसार सचिन, जगेंद्र और पंकज के साथ दुर्घटना मंगलवार रात लगभग एक बजे हुई थी। गाड़ी पेड़ से टकराकर वहीं पलट गई। रातभर तीनों सड़क के किनारे पड़े रहे, लेकिन किसी ने नहीं देखा। सुबह उन्हें ढूंढते हुए ग्रामीण वहां पहुंचे तो तीनों वही पड़ थे। सचिन की सांसे चलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
मोदीपुरम। जगेंद्र राणा और पंकज चौहान की पत्नी को जब उनकी मौत की सूचना मिली तो वह बेहोश हो गई। जगेंद्र के दो बच्चे तरुण और दीपा है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंकज की शादी एक साल पहले ही हुई है। एक ही परिवार में दो जवान बेटों की मौत से हर कोई दुखी था।

विधायक और सपा नेता भी पहुंचे
मोदीपुरम। हादसे की सूचना पर भाजपा विधायक संगीत सोम गांव में पहुंचे और दोनों परिवारों को सांत्वना दिया। इसके बाद सपा नेता अतुल प्रधान भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। शाम सात बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान भी दुल्हैड़ा पहुंची। उन्होंने भी परिजनों को सांत्वना दी। विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, मंडल महामंत्री गौरव चौहान, प्रधान दुल्हैड़ा बबलू चौहान, सपा नेता के साथ नितिन कटारिया, बबर चौहान, सुधीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें