मेरठ में नकली नोट छापने वाले सरगना प्रशांत उर्फ विराट और उसके दोस्त सिकंदर की तलाश में गंगानगर पुलिस ने बुधवार ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लाखों नकली नोट बाजार में सप्लाई किए। इस मामले में मां-बेटी समेत चार आरोपियों को गंगानगर पुलिस जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 6.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
पुलिस के अनुसार सरगना प्रशांत जेल से छूटने के बाद लगातार नकली नोट बनाने का काम कर रहा था। जेल में रहते हुए ही नया गैंग बनाया था, जो कि गंगानगर से चल रहा था। प्रशांत निवासी केरल व उसका दोस्त सिकंदर मौके से भाग गए थे। पुलिस का दावा है कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुल सकते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/