संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लखनऊ में प्रदेश स्तरीय क्राफ्ट, कला एवं पपेट्री प्रतियोगिता कराई गई थी। वहां शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। शिक्षकों की प्रतिभा के आधार पर चयन किया गया और भाषा के लिए शिक्षिका सपना कुशवाहा का चयन हुआ।
मीतली गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की शिक्षिका सपना कुशवाहा ने बताया कि लखनऊ में 12 से 16 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय क्राफ्ट, कला एवं पपेट्री प्रतियोगिता हुई थी। वहां प्राथमिक स्तर पर हिस्सा लिया था और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। शिक्षिका का भाषा में प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक गणेश कुमार ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। बताया कि जल्द ही शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।