फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोनू ने लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
डौला गांव में 51 किलोमीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता, विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डौला गांव में सोमवार को 51 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि स्थानों से 80 युवाओं ने पहुंचकर हिस्सा लिया। 51 किलोमीटर लंबी दौड़ में धावक कई बार गिरे लेकिन हार नहीं मानी। बागपत के मोनू ने प्रथम, हिसावदा के शिवम ने द्वितीय, ढिकौली के श्याम ने तृतीय व मुजफ्फरनगर के सागर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रथम को 3100 रुपये, ट्राॅफी, द्वितीय को 2100 रुपये व ट्राॅफी, तृतीय को 1100 रुपये व ट्रॉफी व चौथा स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष प्रवेंद्र राणा, आचार्य अजीत सिंह, यशकांत मलिक, कुलदीप प्रधान, डॉ. रिंकू, इरसाद व चांद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें