फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी को पसंद आई यूपी की इस लड़की की आवाज, साथ गाने का दिया ऑफर

Mon, 19 Nov 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी व रेणुका पंवार
यूपी के बागपत की रहने वाली नवोदित गायिका रेणुका पंवार अब सपना चौधरी के लिए गाना गाते हुए नजर आएंगी। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। यह यंग सिंगर अब तक कई हरियाणवी व लोक गीतों को आवाज दे चुकी हैं। आगे जानें आखिर कौन है सुरीली आवाज की मलिका यह लड़की:-
  
विज्ञापन

2 of 6
रेणुका पंवार
हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के साथ खेकड़ा की नवोदित सिंगर रेणुका पंवार का नाम जुड़ गया है। नगर स्थित विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की मात्र 16 वर्ष की छात्रा रेणुका पंवार नगर के विरेंद्र सिंह व संतोष देवी की बेटी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बागपत न्यूज
रेणुका ने एक वर्ष पहले पानीपत के सिंगर तरुण पांचाल की कंपनी टीआर म्यूजिक में गाना शुरू किया। शुरुआत में सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में क्षेत्र के निर्माता निर्देशक रिखम सोनी ने रेणुका की मदद की।

 

4 of 6
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
एक शो में रेणुका हरियाणा की लोकप्रिय सपना चौधरी के संपर्क में आईं। सपना ने उसकी प्रतिभा को देखते हुए अपने साथ गाने के लिए ऑफर दिया। रेणुका अब तक दो दर्जन से अधिक गाने गा चुकी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
sapna chaudhary
सपना के साथ एक एलबम छोटी विदाई में सपना के बचपन का रोल भी कर चुकी हैं। मात्र 16 वर्ष की उम्र में स्टारडम की दुनिया में कदम बढ़ाने वाली रेणुका ने बताया कि उसके परिवार का सहयोग मिला, तरुण पांचाल व रिखम सोनी जैसे मार्गदर्शक मिले और अब सपना चौधरी गॉड मदर के रुप में मिली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागपत न्यूज
ऐसे में वह अब पीछे मुड़कर देखने वाली नहीं है। रिखम सोनी ने बताया कि सपना ने रेणुका से अपने आगामी गाने कराने की घोषणा कर दी है। इससे रेणुका के परिजनों एवं नगर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें