फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस चौकी और विद्यालय में पौधरोपण किया

विज्ञापन
सरधना। राजकीय हाईस्कूल पिठलोकर में पौधारोपण करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सरधना। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। अभियान के दौरान मुल्हेड़ा चौकी परिसर और राजकीय मॉडल गर्ल्स इंटर कॉलेज पिठलोकर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विजय चौहान ने पौधरोपण करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान गौरव शर्मा, अरविंद और अंकुर भी मौजूद रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारी राजकीय मॉडल गर्ल्स इंटर कॉलेज, पिठलोकर पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य जावेद अख्तर ने पौधा लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं राधा सोम, सपना चौधरी और वंदना ने भी पौधरोपण में भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर इस्माइल ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। अभियान में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष इरशाद, कोषाध्यक्ष खालिद, सचिव शबाना एडवोकेट सहित छात्राओं सुहाना, सफिया, सोफिया, सुमय्या, लयबा और इकरा शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें