फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में 16 पदों पर 77 नामांकन

Tue, 06 Sep 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में सोमवार को 16 पदों के लिए 77 नामांकन पत्र दाखिल हुए। हालांकि इनमें आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे दावेदार हैं, जिन्होंने एक से अधिक पदों पर नामांकन किया है। रविवार को 91 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। नामांकन दाखिल करने के लिए नवीन गुप्ता और बिजेंद्र अग्रवाल-अरुण वशिष्ठ गुट जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए चुनाव कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

जबकि पांच स्वतंत्र उम्मीदवारों ने चुपचाप अपने पर्चे दाखिल किए। जिमखाना मैदान के सामने स्थित अपार चैंबर में बने संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव कार्यालय पर सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने की कार्रवाई पूरी हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी मुकुल सिंघल ने चुनाव अधिकारी गिरीश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल के साथ मिलकर सभी के नामांकन पत्र जमा किये।

इन पदों के लिए हुए नामांकन
अध्यक्ष पद पर कुल चार नामांकन दाखिल हुए, जिसमें बिजेंद्र अग्रवाल ने दो सेट जमा किये। जबकि उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए कुल 16 नामांकन भरे गए। महामंत्री के एक पद के लिए सात नामांकन, कोषाध्यक्ष के एक पद के  लिए छह नामांकन, संगठन मंत्री के एक पद के लिए सात नामांकन भरे गये। जबकि मंत्री के नौ पदों के लिए 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन


दोनों पैनल ने इन पदों पर किया नामांकन
बिजेंद्र अग्रवाल और अरुण वशिष्ठ के संयुक्त पैनल से अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र अग्रवाल और अरुण वशिष्ठ ने पर्चे दाखिल किए। जबकि महामंत्री के लिए अरुण वशिष्ठ, दलजीत सिंह, नीरज मित्तल, राजकुमार शर्मा और पवन मित्तल के पर्चे दाखिल कराए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनिल मित्तल, सतीश चंद जैन, दलजीत सिंह, नीरज मित्तल, पवन मित्तल, कमल ठाकुर और राजकुमार शर्मा ने पर्चे भरे। कोषाध्यक्ष पद पर सतीश चंद जैन, पवन मित्तल, कमल ठाकुर और मनोज गुप्ता के पर्चे दाखिल कराए। वहीं संगठन मंत्री के लिए कमल ठाकुर, मनोज गुप्ता, गजेंद्र शर्मा ने पर्चे भरे। जबकि मंत्री पद पर बाबू लाल गुप्ता, अंकित गुप्ता, ललित गुप्ता, राजीव गुप्ता काले, संदीप गोयल रेवड़ी, मयंक जैन, अशोक मित्तल, नितिन कंसल, आलोक रस्तोगी, अनुज वशिष्ठ, सुमित कुमार, गजेंद्र शर्मा और अंकुर अग्रवाल के पर्चे भरवाए गए।
वहीं नवीन गुप्ता गुट से अध्यक्ष पद पर नवीन गुप्ता ने अकेले नामांकन दाखिल किया। जबकि महामंत्री पद पर वर्तमान महामंत्री संजय जैन के साथ विपुल सिंघल का पर्चा दाखिल कराया गया। उपाध्यक्ष पद पर अमन गुप्ता, आशु रस्तोगी, लल्लू मक्कड़, संजय जैन, संजय माहेश्वरी, संजीव कुमार, सुभाष गुप्ता, उमेश अग्रवाल शारदा और विपुल सिंघल के पर्चे भरे गये। कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष गुप्ता और विपुल सिंघल ने पर्चे भरे तो संगठन मंत्री के पद पर अमन गुप्ता, आशु रस्तोगी, सुभाष गुप्ता और विजय आनंद अग्रवाल के पर्चे भरे गये। मंत्री पद पर अमन गुप्ता, अनुज सिंघल, आशु रस्तोगी, गौरव शर्मा, लल्लू मक्कड़, मनीष शर्मा, राहुल छाबड़ा, संजय गुप्ता, सोनी मग्गू, सुनील वर्मा, तरुण गोयल, तिलक नारंग, उमेश अग्रवाल शारदा, विजय आनंद अग्रवाल, विकास गिरधर, विपिन कुमार अग्रवाल, विपुल सिंघल और आमोद भारद्वाज ने पर्चे भरे। इनके अलावा स्वतंत्र रूप से भी मंत्री पद पर पांच पर्चे दाखिल हुए, जिसमें जयभगवान गोयल, पवन गर्ग, विकास रस्तोगी, राजीव त्यगाी और सुधांशु कंसल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें