फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संत रविदास वंदन कलश यात्रा का पुट्ठी मंडल में स्वागत

विज्ञापन
गांव पुटठी में संत रविदास वंदन कलश यात्रा में कलश को सिर पर रखे भाजपा के जिलाध्यक्ष। (स्त्रोत ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। महान संत, कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास की वंदन कलश यात्रा का सोमवार को पुट्ठी मंडल के सठला गांव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा का शुभारंभ हस्तिनापुर से पुट्ठी मंडल प्रवेश पर जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, पूर्व चेयरमैन व जिला उपाध्यक्ष अमित मोहन टीपू, मंडल अध्यक्ष ललित त्यागी, जिला मंत्री साबे प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख केपी सिंह और गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी की उपस्थिति में हुआ। इसके उपरांत नेताओं के नेतृत्व में यात्रा ने पूरे पुट्ठी मंडल का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि संत रविदास ने समाज को एकता, समानता और एकजुटता का मार्ग दिखाया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज और देश की उन्नति संभव है। जिला उपाध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने कहा कि हमें छुआछूत और जातिवाद से ऊपर उठकर एक समान और समरस समाज का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर बलराज प्रधान, शक्ति सिंह प्रधान, रवींद्र प्रधान, राजवीर त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पी कुंती, ललित त्यागी, गगन त्यागी, नरेंद्र डायरेक्टर, जोगिंदर प्रधान, कमल प्रधान, राकेश बलि, रवींद्र और राजीव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें