कमल के सदुपयोग से मिलता है पुण्य : आचार्य सौरभ सागर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में कमला नगर जैन मंदिर के पंच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं स्वर्ण जयंती समारोह में भगवान विमलनाथ से मुनि सुब्रतनाथ तक अर्घ समर्पित किए गए। आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि मनुष्य को अपने सात कमलों का उपयोग भगवान की भक्ति में करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रेमचंद जैन के धार्मिक योगदान को याद किया गया।
....
भक्तामर महाअर्चना में 48 दीप प्रज्वलित किए
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर महाअर्चना हुई। सात वर्षों से जारी इस आयोजन में संस्कृत के 48 श्लोकों का पाठ कर 48 दीप प्रज्वलित किए गए। अध्यक्ष हेमंत जैन और मंत्री नवीन जैन सहित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। अंत में लकी ड्रॉ के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
....
यात्रा वृत्तांत की पुस्तक का विमोचन
मेरठ। राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच की मासिक काव्य गोष्ठी में शिक्षिका नीलम कुमार नील की पुस्तक पगडंडियों पर लिखी कहानियां का विमोचन हुआ। डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने यात्रा अनुभवों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामगोपाल भारतीय और डॉ. नीलम मिश्रा ने किया।
....
29 नवंबर को होगा वैश्य समाज का मेधावी समारोह
मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर की बैठक में 33वां मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह 29 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में होने वाले समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ आईएएस, पीसीएस और आईआईटी में चयनित छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। अशोक मित्तल मुख्य संयोजक और गीता जिंदल मुख्य महिला संयोजिका बनाई गईं।
.....
टरनेशनल पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ का लोकार्पण
मेरठ। प्रकृति फाउंडेशन के तत्वावधान में पी-3 स्टूडियो में इंटरनेशनल पत्रिका ‘सक्सेस स्टोरी’ का लोकार्पण हुआ। मुकेश नादान ने बताया कि पत्रिका शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, समाजसेवा और उद्यमिता के क्षेत्र में सफल लोगों की प्रेरक कहानियां प्रकाशित करेगी। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया और रचनाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
.......
सीलिंग-ध्वस्तीकरण रोकने को 21 अक्टूबर को ज्ञापन
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की मीनाक्षीपुरम बैठक में व्यापारियों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग उठाई गई। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 21 अक्टूबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें व्यापारियों के आवास और बाजारों को नियमित करने के लिए कानून बनाने की मांग की जाएगी।
.....
नील गली दुर्गा पूजा पंडाल में महाअष्टमी की धूम
मेरठ। नील गली के सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महाअष्टमी पर विशेष पूजा, पुष्पांजलि और धुनुची आरती हुई। नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित ने मां दुर्गा के दर्शन कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। नील गली बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने पंडाल को मेरठ की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया।