फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए वरदान साबित होगी मोबाइल वैन: संजीव बालियान

Mon, 04 Mar 2019 09:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि मोबाइल वैन गांव और गरीब के लिए वरदान साबित होगी। चिकित्सक गांव में ही ओपीडी करेंगे और मरीजों को दवाई देंगे। बालियान ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए एक मेडिकल मोबाइल वैन का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल और आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


जिला पंचायत के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि क्या किसी ने यह सोचा था कि डॉक्टर गांव में ही जाकर इलाज करेंगे, लेकिन भाजपा सरकारों ने यह संभव कर दिया है। मोबाइल वैन में चिकित्सा की समस्त सुविधाएं है। जांच रिपोर्ट भी वैन में ही तैयार होगी। सभी मशीनें वैन में लगी है। इस वैन का उद्देश्य गांव के गरीब लोगों को लाभ पहुंचाना है। धन के अभाव में जो लोग उपचार नहीं करा पाते हैं, वह अब मोबाइल वैन के माध्यम से अपने गांव में ही उपचार करा सकते हैं। सीएमओ ऑफिस मोबाइल वैन का चार्ट बनाएगा। जिले को चार मोबाइल वैन मिलेगी। अभी यहां एक ही पहुंची है, तीन और आने वाली है। यह सचल चिकित्सा वैन गांव-गांव जाकर जरूरत मंदों का मुफ्त में इलाज करेगी। इस वैन में एक डाक्टर, एक फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स मौजूद रहेंगे। इस वैन में मरीजों को पैथोलोजी टेस्ट, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की भी जांच हो सकेगी। वैन में डॉक्टरों के साथ जांच की पूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। वैन के माध्यम से बंजारों, मलिन बस्ती के लोग, ईट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक या बेघर प्रवासी जो अस्पताल तक नहीं पहुंचे पाते है, उन्हें चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। यदि मरीज को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की जरूरत होगी तो वैन का डॉक्टर रैफर करेगा। सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ संकल्प है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें