फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन पब्लि क स्कूल में डे-नाइट प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
करन में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में रविवार को जयंत खुराना मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। डे-नाइट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जमकर लुत्फ उठाया। पहले दिन दो मैच खेले गये, जिसमें राइजिंग स्टार व जेकेएम सीसी इलेवन ने जीत दर्ज की। पहले मैच में अमेरिकन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाये। राइजिंग के बल्लेबाज सुमित ने 45 गेंद पर 74 रन, चेतन ने 25 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली। अमेरिकन के गेंदबाज वरुण ने 2, सुभाष ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकन टीम 161 रन ही बना सकी। अमेरिकन के बल्लेबाज सुमित 56 रन व सुकांत ने 24 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच सुमित कुंडू को दिया गया। बेस्ट बॉलर आलोक, मोस्ट सिक्स चेतन चुने गये। दूसरे मैच में जेएमसीसीयू इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 104 रन बनाए। कम स्कोर के कारण जेकेएम सीसी टीम ने 1 विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच अरमान को चुना गया। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया सोमवार को प्रतियोगिता में दो मैच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें