फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण के साथ किया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण के साथ किया सैनिटाइजेशन
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी और छावनी रामलीला की टीम 31 दिन से लगातार भोजन एवं खाद्य सामग्री वितरण का कार्य कर रही है।
जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को शहर में कई जगह सैनिटाइजेशन किया। मेल फोर्ड सिटी, शांतिकुंज, रोहटा रोड की कॉलोनियों में सैनिटाइजेशन किया गया। सोसाइटी अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा, संगठन सचिव प्रदीप ढाका, उपाध्यक्ष अरुण मलिक, राजकुमार सिद्धार्थ, जयराज सिंह, संजू धीमान, रोहित नरवाल आदि ने कंटेनमेंट एरिया रजबन बाजार, मुल्तान नगर, शेखपुरा, शिवराम पुरम, वाल्मीकि मंदिर, रोहटा फाटक आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को वन किट वन फैमिली पैकेज राशन वितरित किया। सोसाइटी ने राशन वितरण के दौरान इन सभी परिवारों को सैनिटाइज भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा ने बताया कि जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी अमर उजाला फाउंडेशन के साथ 3 मई तक वन किट वन फैमिली राशन वितरण व रोजाना सैनिटाइजर कराने का काम जारी रखेगी। उधर, श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी ने कासमपुर में सैनिटाइजेशन किया और भोजन वितरण किया। महामंत्री गणेश अग्रवाल और अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि टीम ने रविवार को गंगानगर क्षेत्र में भोजन वितरण कार्य किया। यहां कोषाध्यक्ष विजय गोयल बिजी, स्वागत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंधु, सुरेश लोधी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें