फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने हंगामा कर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम के सफाई नायक अंकित चौधरी से मारपीट के विरोध में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि सफाई और अतिक्रमण हटवाने के दौरान व्यापारी सुशील रस्तोगी ने सफाई नायक से मारपीट की है। जानकारी लगने पर सफाई कर्मचारी देहलीगेट चौराहा स्थित गौरीपुरा पुलिस चौकी के सामने पहुंच गए और जाम लगाकर व्यापारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया और अस्थायी कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद ने बताया कि अंकित चौधरी नगर निगम में सफाई नायक है। मंगलवार को अंकित अपनी टीम के साथ देहलीगेट चौराहा स्थित झंडे वाले मिष्ठान भंडार के बाहर साफ-सफाई करा रहे थे। आरोप है कि मिष्ठान भंडार के मालिक सुशील रस्तोगी ने अंकित चौधरी से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी जानकारी लगने पर सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वहां जाम लगाकर हंगामा कर दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। करीब एक घंटे तक जाम लगाया।
उसके बाद ब्रह्मपुरी थाने में व्यापारी के खिलाफ सफाई कर्मियों ने नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला का आरोप कि व्यापारी सुशील रस्तोगी ने दुकान के बाहर अतिक्रमण कर नाले के ऊपर दुकान का निर्माण करा रखा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों से भी की गई है। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने कहा कि बुधवार सुबह निगम की टीम के साथ व्यापारी द्वारा किए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। इस दौरान दीपक मनोठिया, अंकुश महरोल, दिनेश सूद, रोहित मनोठिया, अरुण, नवीन महरा आदि मौजूद रहे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सुशील रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


व्यापारी ने भी सफाई नायक के खिलाफ दी तहरीर
मेरठ। व्यापारी सुशील रस्तोगी ने भी सफाई नायक अंकित चौधरी के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि सफाई नायक रक्षाबंधन पर मिठाई मांग रहे थे, नहीं देने पर वह मंगलवार को उनकी दुकान के बाहर बना चबूतरा तोड़ने लगे। मना किया तो सफाई नायक ने गाली गलौज की। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की। सीसीटीवी देखकर पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें