मेरठ..कंवलजीत..टाउन हाल में गाँधी जी की प्रतिमा के निचे सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते स्वतं
- राष्ट्रीय स्वतंत्रता सग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट ने किया सम्मान समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता सग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता सैनानी विष्णु शरण दुबलिश की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुआ।
सफाई नायक और नायिकाओं का सम्मान किया गया। टाउन हॉल महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कार्यक्रम हुआ। इस बीच भारत माता की जयकारे लगाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर ने स्वच्छता का संदेश दिया। सावित्री, माया, मोनिका, आकाश, मनोज, पंकज को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह को समारोह गौरव स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर सरबजीत सिंह कपूर, दिनेश चंद जैन, दीपेंद्र कुमार जैन को सम्मानित किया गया। सरबजीत कपूर ने महात्मा गांधी ने कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक दिनेश चंद्र जैन रहे। इस अवसर पर प्रवीण दुबलिश, नरेंद्र स्वरूप, निर्भीक, मनीष वर्मा, सुनील शर्मा, प्रेम प्रकाश गुप्ता, महेश गुप्ता रहे।