महिला शौचालयों में लगी सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन
मेरठ। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत सामुदायिक और सार्वजनिक महिला शौचालयों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाया जाना शुरू कर दिया है। साथ ही सेनेटरी इंसिनरेटर मशीन भी लगाई जा रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर तैयार करीब 50 शौचालयों में ये मशीनें लगाई जानी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सामुदायिक और सार्वजनिक शौचलयों की हालत खराब के चलते नगर निगम ओडीएफ प्लस-प्लस में फेल हो चुका है। नगर निगम ने इसमें अच्छा स्कोर करने के लिए दोबारा से आवेदन किया है। सार्वजनिक और सामुदायिक महिला शौचालयों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग और सेनेटरी इंसिनरेटर मशीन लगाई जा रही है। इसके अलावा हैंड ड्रायर मशीन भी लगाई जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शौचालयों में जरूरत की सभी मशीनों को स्थापित किया जा रहा है। अब तक तीन दर्जन से ज्यादा शौचालयों में मशीनों को लगाया जा चुका है।