फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुबकपुर के करन कसाना का राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन

विज्ञापन
सरधना। क्रिकेटर करन कसाना। परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के बुबकपुर गांव निवासी करन कसाना का चयन बेंगलुरु में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। जिससे गांव और परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

करन कसाना, पुत्र शेखर कसाना, वर्तमान में अपने पिता के साथ दिल्ली में रहते हैं और वहीं पढ़ाई कर रहे हैं। वे आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली में कक्षा 6 के छात्र हैं। करन शुरू से ही खेलों में सक्रिय रहे हैं और विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष और करन के चाचा आदेश कसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि करन की इसी निरंतर मेहनत और शानदार प्रदर्शन के चलते उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ है, जो निकट भविष्य में बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। करन की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि करन ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें