फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीड़ित परिवार से मिले संगीत सोम, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के मामले में शनिवार को सरधना के पूर्व विधायक भाजपा नेता संगीत सोम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
संगीत सोम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए वह शासन स्तर पर प्रयास करेंगे। उन्होंने परिजनों से मुकदमे की प्रभावी पैरवी करने की अपील करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं भी हरसंभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं अन्य सरकारी मदद के संबंध में भी वह संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। इस दौरान परिवार की महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। इस पर संगीत सोम ने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध या दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने इस मामले को लेकर विपक्षी दलों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें