फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन कोई मत नहीं, लौकिक व्यवहार है : डॉ. अतुल कृष्ण

विज्ञापन
सुभारती विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान देते प्रो. अनूप कुमार
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती समूह के संस्थापक राष्ट्रवादी डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि बाहरी समस्याओं का सामना करने के लिए सेना एवं केंद्र सरकार है। सरकारें आंतरिक समस्या को संभालने के लिए सक्षम हैं, मगर समस्याओं के मूल समाधान के लिए समाज को आगे आकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन भाव से हमारे अंदर मुख्य रूप से चरित्र निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सनातन कोई मत नही है, बल्कि यह तो लौकिक व्यवहार है। प्रेम, करूणा, मैत्री, सद्भावना के भाव रखने वाला व्यक्ति सनातनी होता है।
विज्ञापन

रविवार को अभिनव भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारी इकाई उन्मुक्त भारत की ओर से मार्स रिसोर्ट्स के स्वर्णा सभागार में हुई चरित्रशाला में उन्होंने यह बात कही। सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी के नेतृत्व में शिक्षाविदों ने आईएनए शहीद स्मारक व कारगिल शहीद उपवन का भ्रमण कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान प्रस्ताव रखा गया कि सभी विद्यालयों और घरों में आपस में अभिवादन के रूप में जय हिंद बोला जाए। प्रत्येक विद्यालय में प्रति सप्ताह विद्यालय आरंभ होने पर वंदेमातरम गायन किया जाएगा। सभी विद्यालयों के साथ ही नगर में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाए। सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रमों में कक्षा 10 से 12 के लिए हिन्दी को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने के लिए सरकार को प्रत्यावेदन भेजे जाएंगे।
उन्मुक्त भारत के संयोजक अनिल अज्ञात ने कहा कि चरित्र निर्माण घर के माहौल से ही शुरू होता है। बच्चों को यह संस्कार देने चाहिए कि अगर घर में कही अनावश्यक लाइट जल रही है तो वह लाइट बंद कर दें। हमें भी चरित्र निर्माण व राष्ट्र चिंतन पर जोर देना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष जस्टिस वीके त्यागी ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर समाज व देश प्रेम भाव के साथ कार्य करने चाहिए। संस्कारों को बचाना और बच्चों में संस्कारों को रोपित करना आवश्यक है। चरित्र निर्माण से ही सशक्त राष्ट्र निर्माण होगा। उन्होंने सुभारती समूह द्वारा देशहित में शिक्षा एवं चिकित्सा सहित समाज सेवा हेतु किये जा रहे गौरवशाली कार्यो की सराहना की।
विज्ञापन

बीआईटी ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. नितिन सिंह तोमर ने कहा कि चरित्रशाला के लिए अलग से क्लास शुरू करनी चाहिए। चरित्रशाला के पाठ्यक्रम से बच्चों में प्राथमिक स्तर पर राष्ट्र भाव रोपित करने में मदद मिलेगी। आजाद हिंद गान से कार्यक्रम का समापन हुआ। डॉ. रोहित रविंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेजर हिमांशु, रजनीश त्यागी, स्वामी गौरवानंद, कर्नल अमरख्प, नीलम मेघानी, परवेज बशीर, आकाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें