माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जन जागृति लाने के उद्देश्य से सनातन संस्कृति जागरण समारोह 12 से 15 मार्च तक आईटीआई ग्राउंड में होगा। इस राष्ट्रव्यापी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सात फरवरी को आयोजन समिति की दूसरी बैठक हुई।
आयोजन से जुड़े मनोज शास्त्री ने बताया कि आयोजन के उद्देश्य, जन-सहभागिता और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। आलोक गौतम ने बताया कि सद्गुरु सुधांशु महाराज द्वारा प्रस्तावित 108 संस्कार केंद्रों और 10 गुरुकुलों की स्थापना को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। ज्ञानेंद्र अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने समाज को धर्म, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वरुण अग्रवाल ने बताया कि समाज के सभी वर्गों से इस धर्म जागृति अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया है। राम कुमार गुप्ता ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। इस अवसर पर मुकेश सिंघल, दीपक शर्मा, प्रवर श्माार्, आलोक गौतम, अनिल गोल्डी, रतन प्रकाश, प्रयाग शर्मा, अंकित शर्मा रहे।