फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात स्थानों से लिए दूध के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को सात स्थानों से दूध के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएग। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एफएसडीए ने नगर निगम क्षेत्र में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार के टैंकर से परतापुर में गाय के दूध का नमूना लिया। इसके अलावा सालिटेयर फूड्स से गाय के दूध और परतापुर प्रवेश चिलिंग सेंटर से मिश्रित दूध का नमूना लिया। मवाना से एसएमसी फूड से मिश्रित दूध, शिवा इंटरप्राइजेज (अमूल) से मिश्रित दूध, मदर डेयरी के चिलिंग सेंटर से भैंस के दूध तथा गाय के दूध का नमूना लिया, जबकि किला परीक्षितगढ़ स्थित गोपाल जी डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर 14 सितंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डेयरी और दूध केंद्रों से नमूने लिए जाएंगे। एफएसडीए की टीम में एफएसओ परवीर सिंह, चंद्रभानु, विशाल चौधरी, अनंत कुमार, सुनील कुमार, स्वामीनाथ, अमित सिंह, उमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें