संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर जागरुकता के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों की रैली को प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। छात्रों ने मतदाता जागरुकता के लिए पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी की। कहा कि हम सभी को अपनी वोट बनवाकर मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में समीर ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चट्टान सोनकर, दीपक सिंह, देवेंद्र कुमार, पीटीआई नरेंद्र सैनी, राज मंगल, गोविंद कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार मानव आदि मौजूद रहे।