फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समीर रिजवी और स्वास्तिक चिकारा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

विज्ञापन
लावड़ - एसआर क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ करते अतिथि। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
- नरेश टिकैत और अतुल प्रधान ने किया उद्घाटन एसआर क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़ (मेरठ)। कस्बे के भगवानपुर मार्ग स्थित एसआर क्रिकेट एकेडमी का रविवार को भाकियू (टिकैत) के अध्यक्ष नरेश टिकैत, सरधना विधायक अतुल प्रधान और आईपीएल क्रिकेटर समीर रिजवी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आईपीएल क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा, आकिब खान और यूपीएल व रणजी क्रिकेटर अमान खान भी मौजूद रहे। अतिथियों ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
क्रिकेटर समीर रिजवी ने कहा कि क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिभा के साथ मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास जरूरी है। छोटे शहरों और कस्बों में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन देने की है। एसआर क्रिकेट एकेडमी जैसी पहल से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान देते हुए लगातार सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करने का जज्बा पैदा करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें उचित सुविधाएं और प्रशिक्षण मिले तो वह बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। एसआर क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छी पहल है। उम्मीद है कि यहां प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी जिले और प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें