फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर निकलें कल शहर में रूट डायवर्जन

Sat, 30 Dec 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में क्लब, मॉल और होटलों पर नववर्ष पर होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए 31 दिसंबर को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि जिन स्थानों पर डायवर्जन किया गया है वहां पुलिस तैनात रहेगी। डायवर्जन व्यवस्था सुबह सात बसे रात्रि दो बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान नो एंट्री भी सुबह सात बजे से रात्रि दो बजे तक रहेगी। डायवर्जन के दौरान कहीं भी शहर में भारी वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- बेगमपुल चौराहे से आबूलेन की तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- काठ के पुल से दास मोटर्स, आबूलेन की ओर चार पाहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शिव चौक, वेस्ट एंड रोड की ओर से आबूलेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
- शहीद योगेंद्र हाट पुल से आबूलेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
- गढ़ रोड से आने वाले भारी वाहन किठौर, मवाना, मसूरी एवं दौराला होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हापुड़ से आने वाले भारी वाहन खरखौदा होते हुए मोहिउद्दीनपुर से जा सकेंगे।
- एनएच-58 पर रूड़की की तरफ से आने वाले भारी वाहन दौराला, लावड़, मसूरी, मवाना के रास्ते से जा सकेंगे।
- टीपीनगर से आने वाले भारी वाहन बागपत रोड से जा सकेंगे।
  
भारी वाहनों का यहां से रहेगा डायवर्जन
शहर में भारी वाहनों को सख्ती से प्रतिबंधित किया जायेगा। नो एंट्री के समय मोदीपुरम फ्लाईओवर, सरधना फ्लाईओवर, टीपीनगर गेट स्थित कट, शॉप्रिक्स मॉल, दौराला फ्लाईओवर, मोहिउद्दीनपुर, घाट चौकी परतापुर, रोहटा फ्लाईओवर, बागपत फ्लाईओवर, किठौर हापुड़ अड्डा, किठौर थाना, मवाना खुर्द चौकी, मसूरी तिराहा मवाना रोड, खरखौदा तिराहा, जीरो माइल चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक तिराहा, बागपत तिराहा और हापुड़ अड्डे पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें