फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई नहीं बनवा रहे स्नातक मतदाता, रामगोपाल यादव नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाई नहीं बनवा रहे स्नातक मतदाता, राम गोपाल यादव नाराज
विज्ञापन

मेरठ। स्नातक क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए सपा केजिला स्तर के नेता उदासीन हैं। इससे सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव नाराज हैं। उन्होंने पत्र लिखकर सपाइयों को हिदायत दी है कि स्नातकों को मतदाता बनवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा है कि कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ही इसमें रुचि दिखाई है। अधिकांश प्रमुख कार्यकर्ता जो स्नातक हैं और पार्टी के पदाधिकारी रहे हैं वह खुद भी मतदाता नहीं बने हैं। ऐसे विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसद भी हैं। इनकेद्वारा दूसरों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि मेरठ में भी इस तरह की उदासीनता है। सभी को इसकी जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है कि अब इस पर गंभीरता दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्नातक व शिक्षक विधानसभा के चुनाव के संबंध में बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें