इससे पहले मंच से सपा नेता अतुल प्रधान ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अखिलेश यादव को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों से अपील की। उधर, पुलिस प्रशासन ने जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
वहीं अखिलेश यादव ने शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी अनावरण किया। जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। रैली को कामयाब बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में प्रचार किया। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ के कैली में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। रालोद के जयंत चौधरी भी मवाना इलाके में ही किसान पंचायत कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मेरठ में किसान पंचायत की है। ऐसे में अब यह जनसभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अधिकारियों ने लिया था कार्यक्रम स्थल का जायजा
सोमवार सुबह लखनऊ से आए विशेष दस्ते ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने सपा नेता अतुल प्रधान से मंच आदि के संबंध में जानकारी ली। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तीन सीओ, सात थाना प्रभारी, 50 हेड कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 70 कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी, चार क्यूआरडी, 20 ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/