मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी प्राइमरी विंग में सिनर्जी 2025 अंतर विद्यालय प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुभूति चौहान को हरित पौध प्रदान कर स्वागत किया।
क्रोनिकल्स ड्राइंग प्रतियोगिता में डीपीएस की रुपसी, मयथो मेनिया फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल की समायरा सिंह, वोकल वाइब्स सिंगिंग प्रतियोगिता में गार्गी गर्ल्स स्कूल की गुरनूर, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में अनाया चौहान और अवंतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट प्रस्तुति के लिए द आर्यंस स्कूल की नितांशी व मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की स्वरिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. ऋतु दीवान ने कहा कि इस अंतर विद्यालय प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान किया है, जिससे वह अपने ज्ञान, प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान प्रीता अब्बी आदि मौजूद रहे। संवाद