मेरठ। भारतीय दलित विकास संस्थान की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित काशीराम शोधपीठ के सभागार में शहीद उधम सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी राम शोध पीठ के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार ने की। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि शहीद उधम सिंह भारत माता के सपूत थे। उन्होंने ऐतिहासिक व साहसिक कार्य किए। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उधम सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज, दलजीत सिंह, सुधीर चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।