फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ...भवानी को नमन माता रानी को नमन

विज्ञापन
मवाना- खाटू श्याम मंदिर में महिला काव्य मंच के सातवां शक्ति उपासना समारोह में मौजूद लोग। स्रोत 
विज्ञापन
मवाना। श्री खाटू श्याम मंदिर व महिला काव्य मंच मेरठ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सातवां शक्ति उपासना समारोह खाटू श्याम मंदिर में रविवार देर रात आयोजित किया गया। साहित्यकारों ने काव्य के माध्यम से मां भगवती की आराधना की। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अजयवीर गर्ग, अभयवीर गर्ग, प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमल खटीक रहे। कवि मनोज कुमार मनोज ने जगत की जननी है, सृष्टि का निराला रूप, मात भगवती तेरा नाम ही अमर है। कृपा दात्री, कृपा सिंधु विघ्न की विनाशिनी तू, तेरे ही आशीष से ये मवाना नगर है की प्रस्तुति दी। रेखा गिरीश ने हिम-मैना की सुता दुलारी, पारबती की छवि है न्यारी, गौरवर्ण आंखें कजरारी, आभूषण की शोभा प्यारी की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया।
सरोज दूबे ने जिए कब तक अबल नारी ये जीवन भार लेकर के, तुम्हें आना पड़ेगा मां नए अवतार लेकर के, जगत के पापियों ने मन की चिंता को बढ़ाया है, काली बनकर चली आओ हाथ तलवार लेकर के की प्रस्तुति दी। कुमार मुनीश अक्स ने भैरों के दंभ को भी था पैरों में झुकाया, सर को ही उसके काट के शक्ति को दिखाया, गाले अक्स तू तो मेरी मां के ही भजन, भवानी को नमन माता रानी को नमन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा शालिनी शर्मा, मुक्ता शर्मा ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान डॉ. अलका गर्ग, सुभाष, सीएस चौधरी, तीर्थराम, इंद्र, अजीत, संजय, सुरेंद्र, रवि, सन्नी, दीपक आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें