मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित कॉलेजों में बीएड फानइल इयर के प्रैक्टिकल 15 अप्रैल से होंगे। 16 दिनों तक होने वाले ये प्रैक्टिकल तीन मई चलेंगे। पूर्व में यह प्रैक्टिकल 28 मार्च से होने थे, लेकिन बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) नहीं होने से विवि को सभी प्रैक्टिकल स्थगित हो गए। बुधवार को विवि ने सभी बीएड कॉलेजों का प्रैक्टिकल कार्यक्रम दुबारा जारी कर दिया। विवि के अनुसार आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं मिलने पर छात्र बीएड प्रैक्टिकल में नहीं हो सकेंगे। छात्र अपने प्रैक्टिकल की जानकारी संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। सत्र 2026-28 के लिए प्रदेश स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा में अब 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। शासन ने आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पांच मई तक हो सकेंगे। संवाद
चुनौती मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, मार्कशीट अपडेट कराएं
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि ने विभिन्न विषयों में चुनौती मूल्यांकन का परिणाम जारी कर दिया है। विवि के अनुसार जिन विद्यार्थियों का परिणाम प्रभावित हुआ है वह सभी मूल मार्कशीट जमा करते हुए अपडेट मार्कशीट हासिल कर सकते हैं। छात्रों को पूर्व में जारी मार्कशीट आवेदन पत्र के साथ सहायक कुलसचिव गोपनीय कार्यालय में जमा करनी होंगी। संवाद
एमएड, एमपीएड के यूएफएम रिजल्ट जारी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि ने एमएड, एमपीएड, बीएससी कृषि में अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए छात्रो के परिणाम भी जारी किए हैं। कुल 15 विद्यार्थियों पर विभिन्न श्रेणियों में कार्रवाई करते हुए रिजल्ट जारी किए गए हैं। अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। सात कॉलेजों के बदले परीक्षा केंद्रविवि ने 11 अप्रैल से प्रस्तावित एनईपी परीक्षा के लिए सात कॉलेजों के दिए हैं। विवि ने दो केंद्रों के नोडल केंद्र भी बदले हैं। विवि ने छात्रों को बदले केंद्रों के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। संवाद