फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जंगल में सैलून संचालक का शव मिला, पास में पड़ा डंडा और चप्पल, हत्या की आशंका

Sat, 11 Apr 2026 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के नंगली किठौर गांव के जंगल में 25 वर्षीय सैलून संचालक बिट्टू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के पास से डंडा और चप्पल बरामद कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव नंगली किठौर के जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही 25 वर्षीय सैलून संचालक बिट्टू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: सेटबैक पॉलिसी का विरोध, पलायन के पोस्टर लेकर धरने पर बैठी महिलाएं, बच्चे भी शामिल
विज्ञापन


पुलिस को शव के पास से एक डंडा और मृतक की चप्पल बरामद हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि बिट्टू की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें