उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से पता चलने पर मुस्लिम समाज के युवक ने एक महिला के लिए रक्तदान कर उसकी जान बचाई। इसे क्षेत्रवासी हिंदु मुस्लिम भाईचारे की मिसाल के तौर पर देख रहे हैं।
कैराना थानाक्षेत्र में नगर के मोहल्ला खेलकला निवासी समाजसेवी खलील फरीदी व सलीम फरीदी ने व्हाट्सएप पर रक्तदान ब्लड ग्रुप के नाम से एक ग्रुप बना रखा है। सोमवार को शामली के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती महिला कुसुम को बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत पड़ गई।
बताया गया कि ब्लड बैंक में भी बी पॉजिटिव ब्लड मौजूद नहीं मिला। उसके परिवार वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लड की आवश्यकता के लिए व्हाट्सएप ग्रुप पर अपील डाली। जिसके बाद नगर के समाजसेवी सलीम फरीदी शामली सर्वोदय ब्लड बैंक पहुंचे और महिला के लिए रक्तदान किया।