फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठेके की देखरेख करने वाले युवक पर सेल्समैन ने किया हमला

Thu, 23 Oct 2025 08:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस केस दर्ज के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के खड़ौली चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके की देखरेख करने वाले हरेंद्र कुमार के साथ मंगलवार रात उसी ठेके पर काम करने वाले आरोपी कपिल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट में हरेंद्र चोट लगने से घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस केस दर्ज के बाद आरोपियों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र सैफपुर गांव निवासी हरेंद्र कुमार ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह खड़ौली चौराहे के पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के रजिस्टर व स्टॉक चेक करने का काम करता है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार शाम वह ठेके के रजिस्टर को चेक कर रहा था। इस दौरान हरेंद्र को उसी के साथ ठेके पर काम करने वाले कपिल की रजिस्टर में कुछ कमी दिखाई दी। इस पर हरेंद्र ने कपिल से मामले को लेकर जानकारी की। आरोप है कि कपिल ने हरेंद्र कुमार के साथ गाली-गलौज कर दी। हरेंद्र ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। कपिल ने फोन कर अपने साथी निखित, टीपू व कुछ अज्ञात हमलावर को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने हरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान हरेंद्र घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें