फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेल्समैन अजय का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव गणेशपुर में देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन अजय की 15 मार्च की रात शराब न देने पर सिर में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव गणेशपुर में करीब 25 दिन पूर्व शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करने वाले अजय के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद किया था। जिसमें आरोपी वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जिले के कई स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी योगेश निवासी नारंगपुर जटौला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब इस मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें