फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 करोड़ से होगा सलावा कांवड़ मार्ग का चौड़ीकरण

Sat, 07 Mar 2026 08:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत सांसद ओर पूर्व विधायक ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ, कांवड़ यात्रियों को भी मिलेगी राहत
विज्ञापन

नावले की कोठी से पुरामहादेव तक होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। सिंचाई विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सलावा कांवड़ मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण कराया जाएगा। यह कार्य नावले की कोठी से पुरामहादेव तक 10 करोड़ की लागत से होगा। जिसके लिए शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद लोकसभा बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान और पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने फीता काट कर नारियल फोड़ शनिवार को संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया।
बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा कि अब मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर है। इसे बढ़ाकर चार मीटर किया जाएगा। इस मार्ग के नवनिर्माण से कांवड़ के समय कांवड़ियों को सुलभ मार्ग पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं किसानों को भी अपने खेतों में आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी। और एक-दूसरे गांवों के आवागमन में आसानी होगी। इस बार मार्ग की पांच साल की गारंटी भी ठेकेदार की होगी। यदि कहीं सड़क टूटती है तो ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी। वह फिर से सड़क की मरम्मत करेगा।
विज्ञापन


मीरपुर लाहौरगढ़-राजवाहे की पटरी पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम किया। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने क्षतिग्रस्त कावड़ सेवा मार्ग का निर्माण कार्य कराया था, लेकिन यह क्षतिग्रस्त हो गया। अब पुर्ननिर्माण होने पर तीन जिलों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्वामी गोरवानंद, भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज चौहान, रवि भारत चिकारा, नरेंद्र त्यागी, सोनू मीरपुर, सुधीर प्रधान कालन्द, राजकुमार सिद्धार्थ, ओंकार भदौड़ा, प्रमोद ठेकेदार, सुबोध भदौड़ा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चौड़ाई पांच मीटर करने की मांग की
कुछ गांवों के किसानों ने मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर पर बनाने की मांग करते हुए कार्य का विरोध किया और नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चौड़ाई पांच मीटर मार्ग का पुनर्निर्माण नहीं किया जाता तो वह अपने गांवों की सीमा में सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि किसानों ने रजबहे की पटरियां काटकर खेतों में मिला रखी है जब कोई दूसरा वाहन सामने से आ जाता है तो उसको बचाना मुश्किल हो जाता है। सांसद ने कहा कि इस मार्ग की चौड़ाई अब तीन मीटर थी। उसे एक मीटर और बढ़वाकर चार मीटर में बनाया जा रहा है। किसानों से भी मिलकर चौड़ीकरण के लिए मिट्टी डालने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें