जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया गया। लेकिन इस आदेश के बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि पता नहीं देश में क्या होगा। लेकिन पूरे हिंदुस्तान में पत्ता तक नहीं हिला। केवल हैदराबाद और जब देश आजाद हुआ तब भी हैदराबाद की चाल उल्टी थी। लेकिन सरदार पटेल ने कुछ नहीं होना दिया।
आज फिर अलगाव की जो बातें हो रही हैं वहां से, वह उनके और राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई ने एकता की जो मिसाल पेश की है। वह तारीफ ए काबिल है।
साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर को लेकर लगातार साधु-संतों ने आंदोलन चलाया। अब जाकर उनका आंदोलन व संघर्ष सफल हुआ है। पूरे देश ने अयोध्या के निर्णय पर शांति व सद्भावना का परिचय दिया है। पूरा देश एक सूत्र में है।
कारसेवकों को है श्रेय
साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर के लिए कारसेवकों ने लंबी लड़ाई लड़ी। कोठारी बंधुओं को गोली मेरे सामने लगी थी। तब मैं सोच रहा था कि गोली मुझे क्यों नहीं लगी। मैं उस समय अयोध्या में था। लाखों लोगों ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि के लिए आंदोलन लड़ा। उन सभी कारसेवकों को इसका श्रेय जाता है।
इन्होंने किया स्वागत
महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज के साथ सुदर्शन चक्र महाराज ने साक्षी महाराज को स्फटिक की माला भेंट की। इस दौरान कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल भी मौजूद रहे। श्रीरामलीला कमेटी छावनी के पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय कुमार बिज्जी के अलावा संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, मोहन लाल गर्ग, नितिन दास, जतिन दास आदि ने स्वागत किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/