ग्रेटर पल्लवपुरम कालोनी में रहने वाली बीसीए की छात्रा नेहा के शव के बाद हत्यारोपी शोएब कुरैशी उर्फ बबलू की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी इससे पहले बैंक रॉबरी में भी जेल जा चुका है। वह मोदीपुरम ओर मेरठ में फाइनेंस कंपनी चलाता था, लेकिन पुलिस की सती के चलते फाइनेंस कंपनी तो बंद कर दी। लेकिन इसके बाद देहात में महिलाओं को लॉन दिलाने के नाम पर ठगी करने लगा।
शोएब शातिर किस्म का व्यक्ति है। वह मीडिया में भी जुड़ा, लेकिन उसकी हरकतों के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ कई बार ठगी ओर धोखाधड़ी की शिकायतों पर कार्रवाई की, लेकिन जब पुलिस की सख्ती को देखा तो वह जनपद से बाहर चला गया। मूलरूप से लावड़ का रहने वाला शोएब कुरैशी उर्फ बबलू अपना नाम बदलकर विभिन्न धोखाधड़ी के काम को अंजाम देते है। वह कई वर्ष पूर्व बैंक रॉबरी के आरोप में दूसरे प्रदेश से वह जेल भी जा चुका है। लाखों रुपये की धोाधडी करने के बाद उसने कंपनी को बंद कर दिया। इसके बाद उसने देहात का रूख किया ओर देहात में महिलाओं को लॉन दिलाने के बहाने ठगी करने लगा। जब पुलिस में इसकी शिकायत गई तो पुलिस की कार्रवाई उस पर सख्त होने लगी। जिसके बाद वह जिला छोड़कर चला गया। नेहा की हत्या में नाम दर्ज होने के बाद उसके परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि परिवार के लोग उसे बेकसूर बता रहे है, लेकिन यह कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गमगीन माहौल में नेहा का अंतिम संस्कार
रुड़की रोड पर सैन्य फार्म में बौरे में मिला नेहा के शव का शनिवार शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में जहां कालोनी के लोग शामिल हुए। मृतका की बड़ी बहन का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि जिस पर वह विश्वास करते है। वह उनके साथ धोखा करेगा। उनकी मां अभी तक नहीं मिली है। मां के गायब करने का भी शोएब पर ही शक है।