संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दौराला में चल रहे रीवा क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दौराला और सकौती के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें सकौती की टीम ने दौराला को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।सकौती की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए। इसमें टिंकू ने 43 गेंद में 64 रन, विक्रांत ने नौ गेंद में 18 और फरमान ने 20 गेंद में 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दौराला की ओर से टीनू ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौराला की टीम मात्र 84 रन ही बना सकी और 70 रन से मैच हार गई। दौराला की ओर से हांका ने 20 गेंद में 24 रन और पप्पी ने 10 गेंद में 15 रन का योगदान दिया। अर्जुन ने भी 12 रन की पारी खेली। इस मौके पर मैन ऑफ द सीरीज टीनू को दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में कोच परवेंद्र, शिव कुमार, गोपाल आदि का विशेष योगदान रहा।