फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा गया कातिल चाचा: भतीजे के सीने में आखिरी सांस तक चाकू से किए थे वार, खौफनाक थी वारदात

Wed, 27 Apr 2022 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी रोड पर सरेआम हुई साजिद की हत्या के आरोपी चाचा को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया
गया है।
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी चाचा को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में भतीजे की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी चाचा को मुठभेड़ में दबोच लिया। वहीं उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। अब तक पुलिस ने इस मामले में एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि महिला सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच साजिद के शव को सोमवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए। 

जानकारी के अनुसार सरेराह भतीजे की हत्या करने वाले शहजाद पुत्र अलीमुद्दीन की तलाश में पुलिस टीमें लगी थीं। वहीं बुधवार को उसके मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र में लोकेशन होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन

2 of 7
साजिद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मेरठ एसओजी, सर्विलांस व फलावदा पुलिस टीम की नगला हरेरु से दिसोला जाने वाले रास्ते पर एक आम के बाग आरोपी से मुठभेड़ हो गई। यहां पुलिस से सामना होते ही शहजाद ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने की कोशिश की। 

 
विज्ञापन

3 of 7
साजिद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। वहीं उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल शहजाद को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

4 of 7
साजिद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस व बिना नंबर वाली एक बाइक बरामद की है। वहीं एसपी क्राइम व सीओ मवाना मौके पर पहुंचे हैं। बता दें कि मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में 250 गज जमीन के विवाद में सड़क पर सरेआम साजिद की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शहजाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घंटे वाली गली फिरोज नगर निवासी यूनुस का जमीन को लेकर भाइयों शहजाद, जावेद और नौशाद से विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। शनिवार रात भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मामला चौकी पर पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। रविवार दोपहर फिर से विवाद हो गया और करीब दो बजे युनुस के बेटे साजिद को बीच सड़क पर तीनों चाचाओं ने चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसके पेट और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए गए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
साजिद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
22 बार किए साजिद पर वार
रिपोर्ट के मुताबिक शहजाद ने साजिद पर 22 बार वार कर मौत के घाट उतारा था। साजिद के शरीर पर 22 निशान मिले। सबसे ज्यादा वार पेट पर फिर गले पर किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट विवेचक को दे दी है। एसएसपी ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ब्रह्मपुरी थाने में भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई पूरी वारदात - फोटो : amar ujala
वारदात के दौरान कई दुकानों के गिरे शटर
दिनदहाड़े साजिद पर चाकू से वारदात करते देखकर कई दुकान के शटर गिर गए। वारदात को होते देखकर कई वाहन सवार लोगों ने वाहन दौड़ा लिए। करीब 15 मिनट साजिद खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। हत्यारोपियों ने कई बार साजिद पर हमला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें