फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 119 हाईवे की बदहाली दो साल से बनी नासूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाली के आंसु बहा रहा है सैफपुर-फिरोजपुर मार्ग
विज्ञापन

बहसूमा। एनएच 119 हाईवे स्थित सैफपुर फिरोजपुर गांव के समीप हरियाली पेट्रोल पंप के पास जल निकासी नासूर बन गई है। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से सड़क में बडे़-बडे़ गड्ढे बन गए हैं। दो साल से अधिक ये हाईवे यहां से गुजरने वालों के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। पांच माह पूर्व सीएम योगी के आगमन की आहट पर इसे दुरुस्त किया गया। लेकिन बीते कई वर्षों से फिरोजपुर गांव की जल निकासी नहीं होने से यह मार्ग बदहाली के आंसु बहा रहा है।
मेरठ पौड़ी राजमार्ग स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के सामने सैफपुर फिरोजपुर गांव की जलनिकासी नहीं होने से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। हाईवे पर सड़क हादसों में सैंकड़ों महिला पुरुष घायल हो चुके हैं।उसके बाद भी प्रशासन को हाईवे की दशा दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन

डीएम से करेंगे बात
एक सप्ताह पूर्व एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंप मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। वह डीएम से मिलकर मार्ग को ठीक कराने की मांग करेंगे।- विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
आए दिन हो रहे हादसे
सड़क में गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मीरापुर निवासी बाइक सवार सुनील की गड्ढे में बाइक गिरने से मौत हो चुकी है। एक बार हाईवे की सड़क टूट जाती है तो प्रशासन उसकी सुध नहीं लेता।- विपिन मनचंदा, अध्यक्ष व्यापार मंडल
गड्ढे बने परेशानी
मुख्य मार्ग में सड़क में बने गड्ढों को दो साल से अधिक हो गए हैं लेकिन गड्ढों को बंद नहीं किया गया है। समय-समय पर गड्ढों को भर दिया जाता है जिससे हालत और भी गंभीर हो जाते हैं। ब्रह्मचारी सिंह, मनफूल सिंह कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक
विज्ञापन

सैफपुर फिरोजपुर गंाव की जल निकासी के लिए कोई तालाब नहीं है जिस कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव हो जाता है। स्थाई समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से मांग की गई थी। एक बार भी बात की जाएगी। संगीता रानी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें