फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के पति ने बनाया था प्लान, बंधक बनाकर करते रहे रातभर बलात्कार

Thu, 21 Sep 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
सहारनपुर में सहेली के पति ने ही लखनऊ की युवती का अपहरण और गैंगरेप कराया था। आरोपियों ने युवती को ग्राम उग्राहू में ट्यूबवेल पर रखा और रात भर बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करते रहे। पुलिस ने ग्राम कैलाशपुर और उग्राहू के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन


शनिवार को गागलहेड़ी में भगवानपुर रोड पर नशे की हालत में मिली गैंगरेप की शिकार लखनऊ की युवती के साथ हुई घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कैलाशपुर निवासी सलाउद्दीन और सलाउद्दीन का नौकर ग्राम उग्राहू निवासी अमजद शामिल हैं। 

देहात पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पूछताछ में सलाउद्दीन ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवती लखनऊ से पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को देहरादून में रहने वाली अपनी सहेली से मिलने और घूमने के लिए आई थी। शुक्रवार को दिन में वह देहरादून के आईएसबीटी के निकट स्थित मॉल में शॉपिंग करने के लिए अकेली ही चली गई। शॉपिंग करने के बाद जब वह बाहर निकली तो रास्ता भटक गई।
विज्ञापन


पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने किया खुलासा

रेप पीड़िता
एसपी देहात ने बताया कि युवती ने आईएसबीटी से अपनी सहेली को फोन करके उसे ले जाने के लिए कहा। जिस पर सहेली ने उससे एक निर्धारित स्थान पर टेंपो से पहुंचने के लिए कह दिया और बताया कि वहां पर उसके पति कार लिए मिलेंगे, जो उसे ले लेंगे। युवती ने अपनी सहेली के बताए अनुसार आईएसबीटी से एक ऑटो किया और निर्धारित स्थान पर पहुंची। जहां उसकी सहेली का पति दानिश अपने साथियों के साथ कार के साथ खड़ा हुआ मिला। दानिश ने युवती को ऑटो से उतरवाकर कार में बैठा दिया। कार में तीन लोग पहले से ही सवार थे। यहां पर दानिश ने युवती को पीने के लिए नशीला पेय पदार्थ दिया। जिससे युवती को नशा हो गया। दानिश ने युवती को अन्य साथियों सलाउद्दीन, तौसीफ और गुड्डू के हवाले कर दिया। उसके बाद आरोपी कार में ही उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। शुक्रवार को ही युवती को लेकर आरोपी सलाउद्दीन के ग्राम उग्राहू स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचे, जहां सलाउद्दीन का नौकर अमजद मौजूद था।

एसपी देहात ने बताया कि वहां पर ही आरोपियों ने युवती को बेल्टों से पीटा और उसे ट्यूबवेल के कमरे में ही रात भर बंधक बनाकर रखा। अमजद बाहर पहरा देता रहा और आरोपी उसके साथ बलात्कार करते रहे। आरोपियों ने युवती से उसका एटीएम, अंगूठी, गले की चेन, हैंड बैग व एक मोबाइल छीन लिया, उससे एटीएम का नंबर पूछकर उसके अकाउंट से 38 हजार रुपये निकाले और भगवानपुर देहरादून दिल्ली रोड पर छोड़कर भाग गये थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का बैग, 2000 रुपये अमजद के पास से तथा 10000 रुपये सलाउद्दीन केे पास से बरामद किए हैं। पुलिस दानिश और गुड्डू की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें