सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं गांव मे पहुंचकर सीओ सदर अभितेश सिंह सहित फारेंसिक टीम ने मोके पर जांच पड़ताल करते हुए कुछ सेंपल एकत्र किए हैं।
सीओ सदर अभितेश सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सुनील की शादी वर्ष 2019 मे थाना नागल के गांव नगली निवासी कोमल के साथ हुई थी। सुनील रेलवे जगाधरी वर्कशाप मे नौकरी करता है। तथा कोमल से दो बच्चे है। जिनकी उम्र चार ओर तीन साल है। सुनील ने बताया की कोमल को कई दिनों से बुखार आदि आ रहा था। जिसके चलते उसकी तबियत खराब हो गई थी ओर उसे सहारनपुर किंग हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था जहाँ उसकी रविवार सुबह मौत हो गई है।