सहारनपुर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश कैम्प में एक दुकान के गल्ले से नगदी चोरी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें काले रंग का मास्क पहने हुए एक युवक गल्ले की ओर बढ़ता है और नगदी चोरी करके ले जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नुमाइश कैम्प में सचिन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से यह दुकान है। इसी दुकान में एक युवक घुस आया और गल्ले की ओर बढ़ा। वायरल हुए वीडियो में युवक कोई अन्य सामान लेता हुआ नज़र नहीं आया है।