फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 218, अब तक इतने हुए ठीक

Tue, 26 May 2020 08:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। नया मामला शहर के नुमाइश कैंप का है। यह प्रवासी ही है, जो मुंबई से आया था और लॉर्ड कृष्णा में क्वारंटीन था। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 218 पहुंच गई है। इनमें से 197 मरीज ठीक होकर लौट चुके हैं। वर्तमान में 21 केस सक्रिय हैं।

विज्ञापन


युवक के कोरोना पॉजिटिव आते ही उसे कोविड-19 में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही चिकित्सा विभाग की टीम मरीज के संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन करने की तैयारी में जुट गई है। इतना ही नहीं, जिस गली में युवक रहता है। उसे भी सील किया जाएगा। नुमाइश कैंप क्षेत्र का यह दूसरा मरीज है। इससे पहले एक महिला पॉजिटिव पाई गई थी, जो ठीक होकर घर लौट चुकी है। नया मामला सामने आने के बाद नुमाइश कैंप क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि सहारनपुर में अभी तक कोरोना से कोई मौत नहीं है।

चार मरीजों की छुट्टी
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 सेंटर में कुल 13 पॉजिटिव मरीज थे, जिनमें से चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। मंगलवार की रात आठ बजे तक मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 में नौ मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना मीटर: मुजफ्फरनगर में चार श्रमिक मिले कोरोना पाॅजिटिव, मेरठ में व्यापारियों ने हाथ जोड़कर की बाजार खोलने की मांग

अब प्रवासी बढ़ा रहे टेंशन
बीते कई दिन से जितने भी लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं वह सभी प्रवासी हैं। यानी बाहर के राज्यों से आए हैं। पॉजिटिव आने वालों में सबसे अधिक मरीज मुंबई से आए हैं। दूसरे नंबर पर हैदराबाद से आए हैं। चूंकि जनपद में बड़ी संख्या में बाहर से लोग लौटे हैं। ऐसे में प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टेंशन बढ़ना लाजिमी है।
विज्ञापन


निगम ने किया अलर्ट
प्रवासियों को लेकर नगर निगम ने भी अलर्ट किया है। बाहर से आने वालों को अपनी आमद दर्ज करानी होगी। अन्यथा एफआइआर होगी। साथ ही बाहर से आने वालों पर नजर रखने को निगरानी समितियां भी प्रत्येक वार्ड में बनाई गई हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें