फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान पर यूपी में पहली बार अनोखा प्रदर्शन, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को सजाए 2 लाख पत्र

Sun, 16 Dec 2018 06:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
saharanpur news
स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी के सहारनपुर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए शनिवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रयोगात्मक प्रदर्शन किया गया। गिनीज बुक के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। करीब ढाई घंटे चले कार्यक्रम के दौरान दो लाख पोस्टकार्ड के माध्यम से स्वच्छता अपनाने का संकल्प लेने के साथ ही 21 हजार पोस्टकार्ड की कतारें तैयार कर एक रिकार्ड बनाया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
saharanpur news
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आलोक कुमार पांडेय, देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, एडीएम-वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और डीपीआरओ सतीश कुमार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। दृष्टिहीन बालिकाओं ने स्वागत गीत सुनाकर मेहमानों का दिल जीत लिया। गुरुनानक, जेबीएस, राजकीय कन्या इंटर कालेज सहित अन्य स्कूलों की छात्राओं ने लघु नाटिकाओं के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान 21 हजार पोस्टकार्ड की कतारें बनाई गईं। 
विज्ञापन

3 of 7
saharanpur news
पोस्टकार्ड पर कोड नंबर दर्ज था, जिनको कोड के हिसाब से लगाया गया था। गिनीज बुक के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जिन्होंने कतारों की पैमाइश की। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि जनपद में दो लाख 11 हजार लाभार्थी परिवार ऐसे थे, जिनके पास शौचालय नहीं था। उन्हें अभिप्रेरित करने तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेशयुक्त दो लाख पोस्ट कार्ड छपवाए गए। ग्राम पंचायतों में इन पोस्टकार्डों के माध्यम से स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। दो लाख पोस्टकार्ड पर दस से 12 लाख लोगों ने हस्ताक्षर कर स्वच्छता अपनाने तथा शौचालय का इस्तेमाल करने का संकल्प लिया। 

4 of 7
saharanpur news
उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सहारनपुर को ओडीएफ घोषित किया। विशिष्ट अतिथि रहे देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने समाज के बहुआयामी विकास के लिए स्वच्छता को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने प्रशासन के काम की सराहना की। 

 
विज्ञापन

5 of 7
saharanpur news
कार्यक्रम को सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, डीआईजी शरद सचान, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एडीएम-वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा, डीपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी  महिला समाख्या बबीता आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा ने किया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
saharanpur news
दो लाख पोस्ट कार्ड के माध्यम से सहारनपुर के लोगों ने जो संकल्प लिया है, वह अपने आप में एक रिकार्ड है। इसके अलावा शनिवार को स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 51 हजार पोस्टकार्ड की कतारें बनाकर भी रिकार्ड बनाया गया है। गिनीज बुक की टीम सहारनपुर पहुंची हुई है, जो रिकार्ड की पड़ताल कर रही है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज होने में अभी दस से 15 दिन का समय लगेगा। -आलोक कुमार पांडेय, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
saharanpur news
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि गिनीज बुक में इससे पहले 17000 पोस्ट कार्ड की कतार का एक रिकार्ड इंगलैंड के नाम है। हम इस रिकार्ड से ऊपर कतारें बनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें