फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: तौल नहीं होने से खफा किसानों ने किया क्रय केंद्र पर हंगामा

Wed, 05 Dec 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
muzaffarnagar news
विज्ञापन

सहारनपुर में पिछले एक माह से दया शुगर मिल के सुंदरपुर गन्ना तौल केंद्र पर किसानों से गन्ने की खरीद नाम मात्र की हुई है। किसानों ने मिल अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को क्रय केंद्र पर हंगामा किया। चेताया कि यदि दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसान अपना गन्ना खेत में ही जलाने और मिल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

 

सुंदरपुर गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों का कहना था कि 28 अक्तूबर को सुंदरपुर में दया शुगर मिल गागलहेड़ी ने गन्ना क्रय केंद्र शुरू किया था। उसके बाद आज तक सिर्फ तीन बार ही गन्ने का तौल किया वह भी ऐसी स्थिति में किया गया कि ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना उतार कर किसान मात्र 15 क्विंटल गन्ना ही मिल को बेच सके हैं। 

विज्ञापन


बाकी गन्ना इस तौल केंद्र पर तौलने की व्यवस्था ही नहीं की गई। आरोप लगाया कि शुगर मिल का लिपिक यहां कभी भी समय पर पहुंचता ही नहीं है। बुधवार को भी दोपहर करीब 12 बजे सुंदरपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे दया शुगर मिल के तौल लिपिक सुनील त्यागी को किसानों ने घेर लिया और खरी-खोटी सुनाई। 

क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर निवासी ध्यानसिंह सैनी, तेग सिंह, गणेशपुर के धर्म सिंह, सुंदरपुर निवासी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अमित कुमार, अखिल चौधरी, शक्ति सिंह, समरपाल, मनोहरपुर निवासी किसान गिरधारी सिंह, उगेश काम्बोज (बबली), प्रवेश काम्बोज, तोता टांडा निवासी अनिल कुमार, अशोक कुमार, चौधरी राजकुमार आदि ने हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि मिल द्वारा पर्ची रिलीव करते ही मेसेज किसान के मोबाइल पर पहुंच जाता है, लेकिन पर्ची नहीं पहुंचती। अगेती गन्ने की फसल का कटान कर गेहूं की बुवाई का समय समाप्त हो रहा है, लेकिन गन्ना खेतों में खड़ा है। मेसेज पढ़कर किसान गन्ना छिलकर खेत में इकट्ठा कर लेते हैं परंतु क्रय केंद्र पर तौल नहीं होने की वजह से गन्ना खेत में सूख रहा है। 

उन्होंने चेताया कि यदि दो दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उधर, मिल के जीएम अली मोहम्मद ने बताया कि अभी मिल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। जल्द ही व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें